शरीर में Vitamin B12 की कमी से होती है पैरों में झुनझुनी।

डॉक्टर साहब मेरे हाथों और पैरों में ऐसा लगता है कि कोई चींटी रेंग रही है, कभी-कभी इसमें कनकनाहट भी महसूस होता है। इस तरह के प्रॉब्लम लेकर मरीज आते हैं डॉक्टर के पास। क्या कारण है इसका?

डॉ बिपिन का कहना है हमारा शरीर Vitamin B12 का उत्पादन नहीं करता है और शाकाहारी भोजन में विटामिन बी12 की मात्रा बहुत कम होती है यानी अगर हमारे शरीर को सही मात्रा में विटामिन बी12 की जरूरत को पूरी करनी है तो इसके लिए हमें मांसाहारी भोजन की जरूरत होती है।

Vitamin B12 dosage for adults: एक वयस्क के लिए अनुशंसित Vitamin B12 2.4 mcg है।

Source of Vitamin B12

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी12 ज्यादातर मांसाहारी भोजन में पाया जाता है, इसमें दूध, पनीर, अंडे, मछली और मांस आदि शामिल हैं।

vegetarian source of Vitamin B12Non-vegetarian source of Vitamin B12
MilkEggs
CheeseFish
PaneerMeat
MushroomPrawns

Vitamin B12 Deficiency

सवाल उठता है कि विटामिन बी12 की कमी क्यों होती है?

इन कारणों के कारण होती है विटामिन बी12 की कमी:

  1. यदि आप Atrophic Gastritis से पीड़ित हैं, तो आपमें विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।
  2. अगर आप pernicious anemia नामक बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है क्योंकि इस स्थिति में विटामिन बी12 अवशोषित नहीं हो पाता है।
  3. आप किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण आपकी छोटी आंत खराब हो गई है,तो इस स्थिति में भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है, जैसे पेट के किसी संक्रमण, परजीवी संक्रमण, Crohns Disease, Cielic Disease।
  4. अगर आप अत्यधिक शराब पीते हैं तो यह स्थिति विटामिन बी12 की कमी का कारण बन सकता है।
  5. यदि आप कोई ऐसी दवा ले रहे हैं जो विटामिन बी12 के अवशोषण में बाधा बन रही है, तो आपको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।
  6. अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं, तो आप में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

अगर आपमें विटामिन बी12 की हल्की कमी है तो इस स्थिति में आपको कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे, लेकिन अगर यह कमी लंबे समय से है और काफी गंभीर है तो आपको निम्नलिखित लक्षण अनुभव हो सकते हैं।

  1. एनीमिया यानि खून की कमी
  2. चिकनी जीभ
  3. Plapitaion of Heart
  4. भूख में कमी
  5. हाथों और पैरों में चींटियाँ दिखना और झुनझुनी महसूस होना
  6. कभी-कभी इसकी कमी के कारण मरीजों में डिप्रेशन भी देखा जाता है।

Vitamin B12 Test: यह किसी भी प्रयोगशाला जांच केंद्र द्वारा नियमित रूप से किया जाता है।

विटामिन बी12 की कमी का उपचार

यदि आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो आपको अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस स्थिति में आपको विटामिन बी12 की गोलियां दी जाती हैं। अगर कमी ज्यादा हो तो आपको Vitamin B12 Injection भी दिया जा सकता है। यह सुझाव दिया जाता है कि आप दूध, पनीर, मांस और मछली जैसे मांसाहारी आहार लें।

Disclaimer

हालाँकि यह ब्लॉक पोस्ट एक डॉक्टर द्वारा लिखा गया है, लेकिन अगर आपको विटामिन बी12 की कमी का कोई भी लक्षण दिखे तो आपको अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह ब्लॉक पोस्ट केवल आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है।

Leave a Comment