Lok Sabha Election 2024: मतदान विवरण और कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024 19अप्रैल से शुरू होने वाले हैं और 1 जून तक सात चरणों में जारी रहेंगे। यह व्यापक मतदान प्रक्रिया 44 दिनों तक चलेगी।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है, जहां नागरिकों को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल का लक्ष्य बना रहे हैं, जबकि विपक्ष अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। NDA को जहां 400 सीटें मिलने की आशा है वहीं पर BJP को 350 सौ सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं विपक्षी एकता बिखरी हुई है। ZEE NEWS और MAITREEZE के सर्वे में NDA को भारी बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Lok Sabha: मतदाता

49.7 करोड़ पुरुषों और 47.1 करोड़ महिलाओं सहित 97 करोड़ से अधिक मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।

assembly elections:

Lok Sabha चुनाव के अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। प्रत्येक राज्य अलग-अलग तारीखों पर मतदान करेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में मतदान: सात चरण की प्रक्रिया

Lok Sabha Election 2024:मतदान के चरण
चरण:निर्वाचन क्षेत्र की संख्या
पहला चरण (19 अप्रैल): 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 102 निर्वाचन क्षेत्र
दूसरा चरण (26 अप्रैल): 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 89 निर्वाचन क्षेत्र
तीसरा चरण (7 मई): 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 निर्वाचन क्षेत्र
चौथा चरण (13 मई): 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 96 निर्वाचन क्षेत्र
पांचवां चरण (20 मई): 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 49 निर्वाचन क्षेत्र
छठा चरण (25 मई): 7 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 57 निर्वाचन क्षेत्र
सातवां चरण (1 जून): 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 57 निर्वाचन क्षेत्र
Lok Sabha Election 2024
किन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कितने चरणों में मतदान?
एक मतदान तिथि (कुल – 22): इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली आदि राज्य शामिल हैं।
दो मतदान तिथियां (कुल – 4): इसमें कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्य शामिल हैं।
तीन मतदान तिथियां (कुल – 2): इसमें छत्तीसगढ़, असम आदि राज्य शामिल हैं।
चार मतदान तिथियां (कुल – 3): इसमें ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि राज्य शामिल हैं।
पाँच मतदान तिथियाँ (कुल – 2): इसमें महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर आदि राज्य शामिल हैं।
सात मतदान तिथियां (कुल – 3): इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्य शामिल हैं।

Leave a Comment