Chiranjeevi की बेटी Sreeja Konidela के एक्स हस्बैंड का निधन हो गया।

Chiranjeevi की बेटी Sreeja Konidela के पूर्व पति का निधन हो गया। यह बहुत दुखद खबर है। श्रीजा कोनिडेला के पूर्व पति ने बुधवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।

साउथ सिनेमा के मेगास्टार Chiranjeevi से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर के एक्स दामाद शिरीष भारद्वाज का निधन हो गया है। शिरीष भारद्वाज अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं चिरंजीवी के एक्स दामाद का निधन कब कैसे और कहां हुआ और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

शिरीष भारद्वाज की आखिरी सांस।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिरीष भारद्वाज ने बुधवार सुबह अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़े खराब हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चिरंजीवी के पूर्व दामाद को बचाया नहीं जा सका। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि शिरीष के निधन की जानकारी तेलुगू अभिनेत्री श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शिरीष और Sreeja Konidela और उनके बच्चे की फोटो शेयर की है जिस पर उन्होंने लिखा है रेस्ट इन पीस शिरीष। आपको बता दें कि शिरीष भारतीय जनता पार्टी के नेता भी थे। शिरीष ने चिरंजीवी की छोटी बेटी Sreeja Konidela से शादी की थी।

शिरीष और श्रीजा की मुलाकात कॉलेज में हुई थी।

शिरीष और Sreeja Konidela ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट किया था। बताया जाता है कि कॉलेज के दिनों में दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। शिरीष और Sreeja Konidela का प्यार कॉलेज में परवान चढ़ा और शादी की दहलीज तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों के परिवार वाले उनका साथ नहीं दे रहे थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी कर ली। इस जोड़े ने प्यार के लिए अपने परिवार वालों से बगावत कर दी। दोनों ने बिना किसी की परवाह किए साल 2007 में हैदराबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

शिरीष और श्रीजा की 2014 में शादी टूट गई।

उस समय Sreeja Konidela की उम्र महज 19 साल थी जबकि शिरीष भारद्वाज की उम्र 22 साल थी। शादी के 2 साल बाद दोनों को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला और वे एक बेटी के माता-पिता बन गए। लेकिन इसके बाद उनके बीच चीजें खराब होने लगीं और उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई।

Sreeja Konidela ने अपने पति शिरीष और सास पर दहेज और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद 2014 में उनकी शादी टूट गई। दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया लेकिन शिरीष अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और हमेशा के लिए चले गए हैं। आप इस दुखद खबर के बारे में क्या कहना चाहते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Sharmajee Ki Beti Big Trailer Review

Leave a Comment