Motorola Edge 50 Fusion आखिरकार भारत मे अगले सप्ताह लॉन्च होगा। जाने पूरी जानकारी!

Motorola ने अगले हफ्ते एक नया फोन लॉन्च करने के बारे मे अपडेट दिया है जिसका नाम Motorola Edge 50 Fusion है। इसमे 144 Hz refresh rate Display, 50 MP का कैमरा और 68W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Motorola अगले हफ्ते भारत मे एक नया Smartphone लॉन्च करने वाला है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी पुष्टि मोटोरोला ने X (twitter) पोस्ट के जरिए किया है है जिसमे तारीख के बारे मे भी बताया गया है। इस फोन को यूरोप के कुछ देशो मे पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। इसके साथ दो और फोन को लॉन्च किया गया था। जो की Motorola edge 50 ultra और Motorola edge 50 Pro है। जिसमे Motorola edge 50 Pro भारत मे पहले से ही flipkart और भी अनलाइन शॉपिंग वेबसाईट पर उपलब्ध है।

Motorola edge 50 Fusion की कुछ खासियतों में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, IP68-rated build, 50MP के डुअल रियर कैमरे और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC द्वारा संचालित है।

Motorola Edge 50 Fusion Launch in India

Motorola edge 50 Fusion का लॉन्च इवेंट भारत में 16 मई को दोपहर 12:00 बजे IST पर होगा। मोटोरोला X (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से लॉन्च के बारे में कई टीज़र जारी किए गए हैं। Flipkart ने फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए एक समर्पित लैंडिंग वेबपेज प्रकाशित किया है।

Motorola Edge 50 Fusion Specification 

Flipkart के वेबपेज पर बताया गया है कि Motorola edge 50 Fusion Forest blue , Hot Pink और Marshmellow Blue रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें 12GB तक onboard रैम होगा। इसे Android 14-based Hello UI पर चलने के लिए tease किया गया है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 Protection के साथ 6.7-इंच Curved OLED डिस्प्ले है। इसमें डिस्प्ले पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Motorola edge 50 Fusion स्मार्टफोन का आने वाला भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 Soc से चलाया जाएगा और इसमें 12 जीबी तक रैम मिल सकती है। इसमें पिछले कैमरे मे डुअल कैमरा सेटअप होगी, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYTIA 700C प्राथमिक पिछला सेंसर और 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड मैक्रो शूटर शामिल होगा। इसके अलावा, इसमें 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी होगा। फोन भारत में 15 5G बैंड्स और वाई-फाई 6 को सपोर्ट करेगा। इसमें 68W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी और IP68-rated वॉटर-रेपेलेंट डिज़ाइन होगा।

आशा है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी के लिए Tezkhabar24x7 सबस्क्राइब करे।

Related Content:

Moto G85 5G will be launched soon with powerful specifications & big storage. Check Price in India

Leave a Comment