Anushka Sharma Birthday: 18 साल की अनुष्का शर्मा का ये पहला ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, उनके बेटे की भी हो रही चर्चा। 

Anushka Sharma बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ हिंदी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आज 1 मई को उनके जन्मदिन पर अनुष्का के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। आज हम बात करेंगे Anushka Sharma के बेटे अकाय और उनके 18 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला वीडियो, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए अब आगे बढ़ते हैं, मनोरंजन की बेहतरीन खबरों का आनंद लेने के लिए Tezkhabar24x7 से जुड़े रहें।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बने

इस समय Anushka Sharma अपनी आने वाली फिल्म और दूसरी बार मां बनने को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। जी हां, विराट कोहली और Anushka Sharma दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। Virat Kohli ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। 

खुद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। साथ ही विराट कोहली के कई फैन्स ने उस पोस्ट पर कमेंट किए हैं, वहीं अनुष्का शर्मा के फैन्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में बताया है, कि उनके बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। 

मैं आप सभी को यह जानकारी 5 दिन बाद दे रहा हूं। और उन्होंने लिखा है, कि उनकी निजता और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। सभी फैन्स उन पर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि Anushka Sharma और Virat Kohli ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। और अब 2024 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम भगवान शिव के नाम पर अकाय रखा गया।

अनुष्का शर्मा का 18 साल पुराना वीडियो वायरल

Anushka Sharma फिलहाल अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं, और फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। इसी बीच उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके पहले ऑडिशन का बताया जा रहा है। उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 18 साल थी। उन्हें देखकर कुछ यूजर्स को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन की याद आ गई, जो पाकिस्तान की मशहूर सिंगर थीं।

अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म

वहीं कुछ लोग Anushka Sharma की मासूमियत और प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा खराब करने की बात भी करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी इंप्रेस कर रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ पर्दे पर नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। 

अनुष्का शर्मा फिल्मी दुनिया को कहने वाली हैं अलविदा

Anushka Sharma के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अनुष्का की प्लास्टिक सर्जरी पर काफी गुस्सा दिखा रहे हैं. लोगों का मानना ​​है, कि वह रियल में इतनी खूबसूरत हैं. तो फिर उन्हें सर्जरी कराने की क्या जरूरत पड़ी? अनुष्का शर्मा की बात करें तो मां बनने के बाद ऐसा कहा जा रहा है, कि वह एक्टिंग को अलविदा कहने वाली हैं। और ज्यादा से ज्यादा समय अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों को देना चाहती हैं। 

यह भी पढ़े: Khel Khel Mein Movie: एक्शन मूवी के बाद अक्षय कुमार कॉमेडी तड़का के साथ बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर “Khel Khel Mein” Movie के साथ दिखने वाले है, जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है।  

Leave a Comment