Sikandar Movie 2025: सलमान खान की सिकंदर फिल्म में दिखने वाली हैं रश्मिका मंदाना, बॉलीवुड फिल्म में लगने वाला है साउथ का तड़का।

सलमान खान की सिकंदर फिल्म की शूटिंग जून 2024 में स्टार्ट होगी। ब्रेकिंग न्यूज़ यह है, कि सलमान को Sikandar Movie की हीरोइन मिल गई।

जब से ये घोषणा हुई है, कि सलमान खान फिल्म सिकंदर में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, Sikandar Movie 2025 के निर्देशक एआर मुरुगादॉस हैं। तब से भाईजान के सभी फैंस बस यही सोच रहे हैं, कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ हमें कौन सी फीमेल एक्ट्रेस देखने को मिलेगी। कई अफवाहें थीं कि वो बॉलीवुड से होंगी, साउथ से होंगी, लेकिन अब ऑफिशियली ये घोषणा हो गई है, कि सिकंदर में सलमान खान के साथ कौन सी फीमेल एक्ट्रेस होंगी।

आज मैं आपको सिर्फ ये ही नहीं बताने जा रही हूं बल्कि ये भी बताने जा रही हूं, कि Sikandar Movie 2025 की शूटिंग कब शुरू होगी, कहां शूटिंग होगी और क्या-क्या हो रहा है। चलिए अब आगे बढ़ते हैं, ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहिए Tezkhabar24x7 के साथ।

Sikandar Movie 2025 Release Date

अगर 2025 की बड़ी फिल्म की रिलीज की बात करें, तो सबसे बड़ी रिलीज फिल्म में से एक सिकंदर है। अब आपको बता दें कि सिकंदर में सलमान खान के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना होंगी। रश्मिका मंदाना इससे पहले दो बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। “पुष्पा” , “एनिमल” और आने वाली फिल्म “पुष्पा 2″में भी काम चल रहा है।

वह इससे पहले दो बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं,तीसरा “पुष्पा 2” भी 15 August 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।और अब उनकी चौथी सबसे बड़ी फिल्म “सिकंदर” है। जी हां, रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। अब वह सलमान खान के साथ कैसी दिखेंगी, आप सभी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Sikandar Movie 2025 Actress

पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” में थीं। अगर वो सलमान खान के साथ अच्छी लग रही थी। तो रश्मिका मंदना भी सिकंदर में सलमान खान के साथ बहुत अच्छी लगेंगी। खैर, अब हम आगे बढ़ते हैं। Sikandar Movie 2025 अभी प्री-प्रोडक्शन में है। मई का महीना चल रहा है। Sikandar Movie की शूटिंग अगले महीने यानी जून से शुरू होगी। शुरुआत में शूटिंग भारत में होगी। बाद में शूटिंग विदेश में ले जाई जाएगी। इसके बाद यह फिल्म सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं होने वाली है। अपडेट के मुताबिक इस फिल्म की कहानी भी काफी तगड़ी होने वाली है।

Sikandar Movie 2025 Story

आज के समय में जहां मेकर्स वीएफए पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, एक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. लेकिन कहानी पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से कहानी कहीं न कहीं मिसिंग लगती है। लेकिन अगर आपकी कहानी ही दमदार नहीं है, तो ये सारी बाकी चीजें कहीं न कहीं फीकी पड़ जाती हैं। तो अपडेट ये है. कि Sikandar Movie की कहानी काफी तगड़ी है, इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं, इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना का जो रोल बताया जा रहा है, वो भी काफी मुश्किल रोल है।

Sikandar Movie में रश्मिका सलमान की पत्नी होंगी, गर्लफ्रेंड होंगी या कुछ और ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन कहा जा रहा है, कि इस फिल्म में उनका काफी टफ रोल है, फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि क्या होने वाला है, फिल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम हैं, यानी ये फिल्म हर एंगल से बड़ी और पूरी फिल्म लग रही है।

Sikandar Movie 2025 Budget

Sikandar Movie में साउथ के बड़े डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं और प्रोड्यूसर साजिद हैं। अब इस फिल्म का हिस्सा लेडी एक्ट्रेस रश्मिका भी बन गई हैं। साथ ही इस फिल्म का बजट भी 400 करोड़ होने वाला है। इस फिल्म का म्यूजिक भी प्रीतम का ही है। तो कहीं न कहीं मुझे लगता है, कि अगर ये फिल्म इतने बड़े लेवल पर बनी है, जो कि हम सबको पसंद आने वाली है। तो ये 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म होने वाली है।

“वेलकम टू द जंगल” , “सितारे ज़मीन पर” और भूल भुलैया 3″ जो इस साल की आखिरी मंथ में नवंबर दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। लेकिन उसके बाद की बड़ी फिल्म बेशक कोई और नहीं बल्कि सिकंदर होगी और मुझे लगता है, कि अगर मैं “वेलकम टू द जंगल”, “सितारे ज़मीन पर” या “भूल भुलैया 3” की बात करूँ, तो बेशक वे बड़ी फिल्में हैं। लेकिन सिकंदर उनसे भी बड़ा दिखने वाला है।

यह भी पढ़े: Raayan Movie Review: साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘रायण’ रिलीज हो गई है,और यह बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है।

Leave a Comment