Vikas Sethi का सिर्फ 48 की उम्र में हुआ निधन।

Vikas Sethi की मौत से उनका पूरा परिवार सदमे में है। वे अपने पीछे अपने जुड़वां बच्चों को भी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

टीवी एक्टर Vikas Sethi नहीं रहे। 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर की नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई और वे अपने पीछे दो जुड़वां बच्चे छोड़ गए। टीवी की दुनिया से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर आई है। टीवी एक्टर Vikas Sethi का 48 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनकी मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। वे अपने पीछे पत्नी नवी और दो जुड़वां बच्चे छोड़ गए हैं। चलिए आपको आगे इस दुखद खबर की जानकारी देतें हैं और मनोरंजन से जुडी सभी ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Vikas Sethi का निधन हो गया।

आपको बता दें कि साल 2021 में एक्टर जुड़वां बच्चों के पिता बने थे, उनके बच्चे महज 3 साल के हैं और उन्होंने अपने पिता को खो दिया है, उनके निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं उनके निधन की खबर से टीवी जगत में भी मातम छा गया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 सितंबर रविवार की सुबह उनका निधन हो गया. विकास की मौत नींद में दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है, कुछ साल पहले खबर आई थी कि एक्टर आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में थे, उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा था। बता दें कि उनका वजन भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया था, Vikas Sethi के निधन की खबर से उनके फैंस और चाहने वालों को सदमा लगा है, कोई भी उनके निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

Vikas Sethi टीवी के पॉपुलर एक्टर थे, साल 2000 में वह घर-घर में मशहूर थे क्योंकि उन्होंने सास भी कभी बहुत जैसे सीरियल में काम किया था। इसके अलावा वह कहीं तो होगा कसौटी जिंदगी के गीत हुई सबसे परायी उतरन ससुराल सिमर का भी हिस्सा थे। इसके अलावा एक्टर ने अपनी पत्नी जान्हवी के साथ नच बली के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था, टीवी शोज के अलावा विकास सेठी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

साल 2000 में वह सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में नजर आए थे, फिल्म में उन्होंने करीना कपूर के कॉलेज के दोस्त रॉबी का किरदार निभाया था। Vikas Sethi से पहले यह रोल जॉन अब्राहम को दिया गया था, कम स्क्रीन टाइम के चलते जॉन ने फिल्म ठुकरा दी थी जिसके बाद यह रोल विकास सेठी को दिया गया।

इसके अलावा विकास ने 2001 में फिल्म दीवानापन में भी काम किया था, उन्हें आखिरी बार तेलुगु साइंस फिक्शन फिल्म स्मार्ट शंकर में देखा गया था। विकास सेठी की पत्नी जानवी एक एनजीओ चलाती हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करती है, विकास सेठी कई बार अपनी दिलचस्प लव स्टोरी की वजह से चर्चा में रहे हैं। एक इंटरव्यू में Vikas Sethi ने बताया था कि शादी से पहले वो और जानवी बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे, दोनों ने कभी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था।

एक दिन डिनर करते वक्त विकास ने जानवी से कहा कि वो उन्हें अपनी मां से मिलवा दे और अगले दिन जैसे ही वो उनकी मां से मिलीं, उनकी शादी तय हो गई। Vikas Sethi अपने परिवार में खुश थे, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो अक्सर अपनी पत्नी जानवी और जुड़वां बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे। उनकी आखिरी पोस्ट 12 मई की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। आप Vikas Sethi के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: तलाक के 4 साल बाद Badshah ने तोड़ी चुप्पी, अब न अफसोस, न पछतावा।

Leave a Comment