Sonakshi Sinha को शादी के तुरंत बाद क्यों बेचना पड़ा अपना घर, सामने आई इसके पीछे की सच्चाई।

अभिनेत्री Sonakshi Sinha शादी के महज 2 महीने बाद ही अपने सबसे खूबसूरत पलों की यादें समेटे घर को बेचने जा रही हैं, घर को बेचने के पीछे का सच सामने आया।

Sonakshi Sinha उस घर को क्यों बेच रही हैं जिसमें उन्होंने 23 जून को जहीर इकबाल संघ उसी घर में कोर्ट मैरिज की थी? तो हम आपको बताते हैं कि सोनाक्षी अपना पहला घर क्यों बेच रही हैं जो उन्होंने मुंबई में खरीदा था। दो दिन पहले उनके घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, और कहा गया था कि यह घर 25 करोड़ में बिक रहा है। खुद सोनाक्षी ने भी उस पोस्ट को लाइक किया था। तो चलिए इस खबर के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी तमाम ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Sonakshi Sinha द्वारा शादी के बाद अपना घर बेचने के पीछे की सच्चाई।

अब आपको बता दें कि जब Sonakshi Sinha को लेकर खबरें आनी शुरू हुईं तो लोग कहने लगे कि क्या सोनाक्षी के घर में कोई दिक्कत है, क्या इस घर में भूत-प्रेत का साया है, लोग यहां तक ​​कहने लगे कि सोनाक्षी की आर्थिक स्थिति ठीक है, क्या ऐसा है कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं और वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, लेकिन सोनाक्षी द्वारा अपना घर बेचने की असली वजह है।

जी हां, Sonakshi Sinha अपना वो घर क्यों बेच रही हैं जहां से उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादें जुड़ी हैं, जहां उन्होंने जहीर इकबाल से शादी की थी, आखिर शादी के दो महीने बाद ही Sonakshi Sinha को अपना घर क्यों बेचना पड़ा, आखिर ये वही घर है जहां उन्होंने अपने 7 साल पुराने प्यार को शादी का नाम दिया था. अब ऐसे में सोनाक्षी के फैंस की चिंता बढ़ गई है।

आपको बता दें कि Sonakshi Sinha ने मुंबई शहर में एक नया घर खरीदा है। अब वह मुंबई में एक बड़े घर की मालकिन बन गई हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों द्वारा बनाए गए नए अपार्टमेंट में नया घर खरीदा है। जी हां, Sonakshi Sinha को शादी होते ही जैकपॉट लग गया है। एक्ट्रेस ने एक और आलीशान घर खरीदा है। खास बात यह है कि एक्ट्रेस जिस बिल्डिंग में यह नया घर खरीद रही हैं उसे जहीर इकबाल डेवलप कर रहे हैं।

आपको बता दें कि जहीर का परिवार ज्वैलरी के साथ-साथ रियल एस्टेट के कारोबार में है। बताया जा रहा है कि Sonakshi Sinha ने अपने ससुराल वालों द्वारा बनाई गई सोसाइटी में एक बड़ा घर खरीदा है और यही वजह है कि वह अपना पुराना घर 25 करोड़ में बेच रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना तीसरा हनीमून मना रहे हैं। रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले सोनाक्षी और जहीर न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए।

न्यूयॉर्क में वेकेशन एन्जॉय करते हुए सोनाक्षी और जहीर लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि रक्षाबंधन से दो दिन पहले जब सोनाक्षी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुईं तो लोगों ने समझा कि उनके अपने दोनों भाइयों से रिश्ते अभी भी नहीं सुधरे हैं। जब रक्षाबंधन का त्योहार आया तो सोनाक्षी ने उस दौरान मुंबई शहर छोड़ना ही बेहतर समझा।

सोनाक्षी ने साल 2020 में बांद्रा वेस्ट में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग 81 रीट में ये फ्लैट 16 करोड़ की कीमत में खरीदा था। सोनाक्षी का ये फ्लैट बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर है। सोनाक्षी इस अपार्टमेंट में साल 2023 में शिफ्ट हुई थीं, लेकिन अब सोनाक्षी ने इसे 25 करोड़ में सेल के लिए रखा है।

Sonakshi Sinha के इस अपार्टमेंट की जानकारी रियल एस्टेट से जुड़े एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है, एक वीडियो शेयर कर बताया गया कि ये 4200 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया वाला 2 बेड का घर है और इस फ्लैट से समुद्र का नजारा दिखता है। जी हां, सोनाक्षी की बालकनी से मुंबई शहर और अरब सागर का शानदार नजारा देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ये वही घर है जहां वो शादी से पहले जहीर इकबाल के साथ रहती थीं, आपको बता दें कि सोनाक्षी ने इस घर को बड़े ही सपनों से सजाया था और खुद इसकी साज-सज्जा में लगी रहती थीं।

Sonakshi Sinha ने अपने पिता से 11 करोड़ 58 लाख और अपनी मां से 4 करोड़ 77 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना खुद का फ्लैट खरीदा था। वहीं Sonakshi Sinha का कहना है कि ये घर उन्होंने अपने पैसों से खरीदा है, वो हमेशा से चाहती थीं कि मुंबई में उनका खुद का एक घर हो। हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि जिस घर को उन्होंने इतने सपनों से खरीदा और सजाया था, उसे वो शादी के दो महीने बाद ही बेच रही हैं। तो आप इस खबर के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी रूमर्स पर Rajkummar Rao की पत्नी Patralekha ने तोड़ी चुप्पी।

Leave a Comment