Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal 23 जून 2024 को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। सभी की निगाहें कपल की शादी की तस्वीरों पर टिकी थी, लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है। जहीर और Sonakshi Sinha की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जिन पर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए आगे जानते हैं Sonakshi Sinha और ज़हीर इक़बाल के शादी के बारे में और ऐसे ही मनोरंजन की ख़बरों को पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल अब आधिकारिक रूप से विवाहित हैं।

अभिनेत्री Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल अब आधिकारिक रूप से विवाहित हैं। पिछले सात साल से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने मुंबई में Sonakshi Sinha के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। जोड़े ने सिविल मैरिज की औपचारिकताएं पूरी कीं और अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों और पैपराज़ी के लिए खास तोहफे और मिठाइयों का इंतजाम किया गया है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर जहीर के साथ तीन तस्वीरें शेयर कीं।

Sonakshi Sinha ने सोशल मीडिया पर जहीर इकबाल के साथ तीन फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में जहीर Sonakshi Sinha को किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के पेपर साइन करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे हैं जो इमोशनल नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में कपल रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2017 को अपने प्यार का इजहार किया।

फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “इस दिन 23 जून 2017 को, 6 साल पहले, हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है और हमें इस क्षण तक पहुंचाया है जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों भगवानों के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं। यहाँ प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से हमेशा के लिए, सोनाक्षी ज़हीर”।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Sonakshi Sinha जहीर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए खूबसूरत क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है। वहीं जहीर सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रिसेप्शन पार्टी मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में होगी, जिसमें करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे। बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तो आपको यह खबर कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: थप्पड़ कांड को लेकर Annu Kapoor ने जो बयान दिया है अब उस पर Kangana Ranaut का करारा जवाब आया सामने।

Leave a Comment