Sonakshi Sinha की सास का शादी में दिखा ग्लैमरस अंदाज।

Sonakshi Sinha के माता-पिता अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब दर्शकों ने सोनाक्षी सिन्हा की सास को ग्लैमरस अंदाज में देखा, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कौन हैं Sonakshi Sinha की ग्लैमरस सास? बेटे की शादी में लाइमलाइट बनीं सास, समधी शत्रुघ्न सिन्हा भी समधन के दीवाने हो गए। इक़बाल परिवार का बॉलीवुड से क्या रिश्ता है? कई दिनों से सुर्खियों में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha की शादी, जो आखिरकार हो ही गई, Sonakshi Sinha और ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के मौके पर Sonakshi Sinha के माता-पिता और जहीर इकबाल के परिवार वाले मौजूद थे लेकिन उस फैमिली फोटो में इकलौती बहन Sonakshi Sinha के दोनों भाई गायब थे।

इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों भाई सोनाक्षी सिन्हा के इस रिश्ते से नाराज हैं। तो आइए सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े तमाम ख़बरों से पर्दा उठाते हैं और आगे जानते हैं आपसब ऐसे ही मनोरंजन की ख़बरों को जानने पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

सोनाक्षी सिन्हा की सास ने शादी के दौरान अपनी ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

वैसे Sonakshi Sinha की शादी के दौरान वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए, जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें इस रिश्ते पर मंजूरी है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के दौरान अलग-अलग रंग के कपड़ों में काफी स्टाइलिश दिखीं। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी का सिंदूर वाला लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के दौरान लाइमलाइट किसी और ने चुरा ली। हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की सास और जहीर इकबाल की मां की, जिनके ग्लैमरस अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

शादी के बाद लोग जहीर इकबाल के माता-पिता को बेहतर तरीके से जानने लगे हैं।

Sonakshi Sinhaके माता-पिता को अक्सर लाइमलाइट में देखा गया है, लेकिन अब लोग जहीर इकबाल के माता-पिता को और भी बेहतर तरीके से जानने लगे हैं। दरअसल, जहीर, इकबाल रतनसी के बेटे हैं, उनका ज्वैलरी का बिजनेस है। बेटे की शादी के मौके पर दोनों के माता-पिता ने व्हाइट कलर के आउटफिट चुने और जब तस्वीरें शेयर करने की बात आई तो दोनों पीछे नहीं रहे। वीडियो में भी कई बार देखा गया है कि जहीर के पिता अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को आकर्षित करते नजर आते हैं, वहीं वो अपनी पत्नी के साथ भी हाथ से हाथ मिलाते नजर आते हैं।

लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा को बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मां मिली है।

Sonakshi Sinha की सास की फुटेज देखने के बाद फैंस भी लगातार यही कह रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मां मिली है। वहीं तमाम विवादों के बावजूद जहीर और सोनाक्षी की शादी के बाद अब हर कोई इस कपल को साथ में देखकर बेहद खुश नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद इकबाल का सोनाक्षी के माता-पिता यानी पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इकबाल के अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल मुंबई में एक सी फेसिंग बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे और यह न्यूली मैरिड कपल वहीं रहेगा। तो यह खबर आपको कैसी लगी और आप इसके बारे में क्या कहना चाहते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif Pregnancy Big News

Leave a Comment