14 साल पहले Salman Khan ने बचाई थी एक छोटी बच्ची की जान, तब से सलमान बन गए हैं देश के पहले Bone Marrow डोनर।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Salman Khan जिन्हें देश का बच्चा-बच्चा जानता है, सलमान सबकी मदद करते हैं, एक मासूम बच्ची की जान बचाकर वे पहले Bone Marrow डोनर बने।

14 साल पहले Salman Khan ने एक मासूम बच्ची की जान बचाई थी, जब सबने छोड़ दिया था, तब सलमान ने मदद का हाथ बढ़ाया था। सलमान ने बोन मैरो दान कर एक मासूम की जान बचाई थी। सलमान खान देश के पहले बोन मैरो डोनर हैं। तो चलिए सलमान खान के इस दान के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन की ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

सलमान खान बने देश के पहले बोन मैरो डोनर।

जी हां, आप सही सुन रहे हैं, 14 साल पहले Salman Khan एक मासूम बच्ची के लिए मसीहा बनकर आए थे, तब उन्होंने बोन मैरो डोनेट कर बच्ची की जान बचाई थी और इतना ही नहीं Salman Khan देश के पहले बोन मैरो डोनर भी हैं। सलमान खान अपनी दरिया दिल्ली के लिए देश-दुनिया में मशहूर हैं। बीइंग ह्यूमन नाम से एनजीओ चलाने वाले सलमान लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते। अब तक वो सैकड़ों लोगों की अलग-अलग तरीकों से मदद कर चुके हैं और अब हाल ही में Salman Khan की दरिया दिल्ली से जुड़ी ये घटना सुर्खियों में है।

सलमान ने जब अपना बोन मैरो दान कर पूजा नाम की छोटी बच्ची की जान बचाई तो उन्होंने अपना नाम मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया यानी एमडीआर I में दर्ज करा दिया था। सलमान ने खुद बताया था कि उन्होंने एक बच्ची के बारे में पढ़ा था जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। हालांकि सलमान ने पहले अपनी पूरी फुटबॉल टीम से बोन मैरो दान करने को कहा था लेकिन आखिरी वक्त पर सभी ने मना कर दिया था।

हालांकि जब बच्ची की जान बचाने की बात आई तो Salman Khan ने खुद उस बच्ची की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। बच्ची की जान बचाने के लिए सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान आगे आए। उन्होंने अपना बोन मैरो दान कर दिया। इसके साथ ही सलमान देश के पहले बोन मैरो डोनर बन गए। फिर एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद कहा था कि भारत में बहुत कम लोग बोन मैरो दान करते हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान अपने चैरिटेबल फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के जरिए ना सिर्फ जरूरतमंदों का इलाज करवाते हैं बल्कि गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं Salman Khan ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है। इंडस्ट्री में जब भी किसी को काम या इलाज की जरूरत पड़ी तो सलमान हमेशा उनकी मदद के लिए आगे आए।

कोरोना काल में भी जब लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री जाम हो गई थी और फिल्म नगरी में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के पास खाने के लिए पैसे नहीं बचे थे तब सलमान ने लोगों की मदद के लिए अपने खजाने के दरवाजे खोल दिए थे। Salman Khan ने करीब 25000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मदद और खाने का सामान मुहैया कराकर उनकी मदद की थी।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो Salman Khan जल्द ही एक्शन पैक्ड फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुर्गा दोस करेंगे। ये एक एक्शन पैक्ड मूवी है जिसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। तो आपको यह खबर कैसी लगी और आप Salman Khan के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मनाया अपना बर्थडे, रोमांटिक तस्वीरें हो रही वायरल।

Leave a Comment