Priyanka Chopra अपने भाई की शादी में शामिल होने India पहुंचीं।

Priyanka Chopra के बारे में खबरें इसलिए वायरल हो रही हैं क्योंकि प्रियंका चोपड़ा अब भारत आ गई हैं। वो दो वजहों से भारत आई हैं। वो दो वजहें क्या हो सकती है?

Priyanka Chopra के घर शादी की शहनाई बजने वाली है, इसीलिए Priyanka Chopra अपने ससुराल से इंडिया आ गई हैं, सगाई के छह महीने बाद होगी शादी, लोगों का कहना था कि वो अपने मामा की शादी में मालती को नहीं लाईं। बॉलीवुड की देसी गर्ल और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आते ही वो चर्चा का विषय बन गई हैं।

आखिर लोग निक और मालती के पीसी के साथ न आने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, तो अब ये बातें उठ रही हैं कि प्रियंका अपने छोटे भाई की शादी के लिए इंडिया आई हैं या कोई और वजह है? तो चलिए इस Priyanka Chopra के इंडिया आने की वजह आपको आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी तमाम ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Priyanka Chopra को भारत आने पर यूजर्स ने कही ये बात।

जी हां, पीसी के भारत आने के बाद सोशल मीडिया पर ये कहा जाने लगा है कि एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी तीसरी सगाई के छह महीने बाद शादी करने जा रहे हैं और इसी वजह से उनकी बड़ी बहन Priyanka Chopra भी भारत आ चुकी हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है और इसके साथ लिखा है कि पीसी अपने भाई की शादी के लिए ही भारत आई हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल होते ही नेटिजन्स के बीच इसकी चर्चा होने लगी।

कई यूजर्स ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं। इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा कि इसका मतलब शादी भी चुपचाप हो रही है, तो एक ने पूछा कि मालती और निक कहां हैं, एक शख्स ने कहा कि वो अपने मामा की शादी में अपनी भतीजी को भी नहीं लाईं, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि वो अपने किसी काम से भी आ सकती हैं, तो एक ने कहा कि उनके भाई ने तीसरी बार सगाई कर ली है, अच्छा अब पहली शादी की बारी आ गई।

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी वाकई हो रही है या नहीं इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते क्योंकि Priyanka Chopra के भारत आने की वजह उनकी मराठी फिल्म पानी बताई जा रही है। दरअसल प्रियंका ने तीन दिन पहले ही अपनी मराठी फिल्म पानी का मोशन टीजर शेयर किया था और अब वो इसके ट्रेलर लॉन्च के लिए भारत आई हैं।

प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण भी किया है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की बात करें तो Priyanka Chopra के भाई की सगाई इसी साल की शुरुआत में हुई थी। दो बार सगाई टूटने के बाद सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से सगाई कर ली।

2 अप्रैल को प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ इस सगाई समारोह में शामिल हुई थीं। खुद प्रियंका ने भी रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर कर अपने भाई और होने वाली भाभी को बधाई दी थी। तो अब प्रियंका के आने के बाद सिद्धार्थ की शादी की खबरें भी मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं।

माना जा रहा है कि Priyanka Chopra अपने भाई की शादी और उसकी तैयारियों के लिए भारत आई हैं। हालांकि पीसी और उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी। क्या यह दावा सच है या पी.सी. सिर्फ अपने काम के लिए भारत आई हैं? इस खबर को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Arshad Warsi vs Prabhas: Arshad Warsi ने Prabhas को कहा जोकर, ख़बरें हो रही वायरल।

Leave a Comment