Nia Sharma का Mumbai में है ड्रीम हाउस, देखिये इनसाइड तस्वीर।

Nia Sharma जिन्हें सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से घर-घर में पहचान मिली, निया मुंबई में अपने सपनों के घर में रहती हैं। निया के घर का नाम निया निवास है।

टीवी एक्ट्रेस Nia Sharma जिन्हें आपने टीवी पर संस्कारी बहू से लेकर नागिन और सुहागन चुड़ैल जैसे रोल निभाते हुए देखा है, असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड और खूबसूरत हैं। तो बीते दिन एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन भी मना रही थी। इस मौके पर एक्ट्रेस को उनके फैंस से खूब बधाइयां भी मिल रही हैं।

जी हां, इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पास कोई खास तो नहीं है जिसे वो अपना हमसफर कह सकें, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने सपनों का घर जरूर पूरे दिल से सजाया है। चलिए आपको निया शर्मा के इस आलिशान घर की झलक दिखते हैं और मनोरंजन से जुड़े सभी ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

ऐसा है Nia Sharma का मुंबई का सपनों का घर।

Nia Sharma का घर एक गगनचुंबी इमारत है जहां से मुंबई का शानदार नजारा दिखता है सुबह हो या शाम आपको हर वक्त एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जी हां, ऐसा ही दिखता है एक हजारों में मेरी बहना फेम एक्ट्रेस निया शर्मा का ड्रीम होम सबसे पहले देखिए निया के घर की एंट्री लकड़ी का दरवाजा सफेद मार्बल और रोशनी से जगमगाती एक झलक ये नजारा देखकर आपको एक आलीशान बंगला याद आ गया होगा ।

लेकिन ये तो सिर्फ ट्रेलर था पिक्चर आना बाकी है निया के घर का सबसे खूबसूरत एरिया कौन सा है जहां से मुंबई का शानदार नजारा दिखता है और ये एरिया है निया के घर की खूबसूरत बालकनी, आखिर सुबह हो या शाम आप यहां खड़े होकर पूरे मुंबई को महसूस कर सकते हैं।

Nia Sharma अक्सर बालकनी में अपना फोटोशूट करवाती रहती हैं, और अपने फुर्सत के पल यहीं बिताती भी नजर आती हैं निया ने अपने घर को बेहद खास चीजों से सजाया है एक-एक चीज देखकर आपको लग्जरी का एहसास होगा। लिविंग रूम में बड़े-बड़े सोफे होंगे और कांच की टेबल इसे आलीशान लुक देती है।

Nia Sharma के घर के कमरों का रंग सफेद है, जिसमें पर्दे भी मैचिंग किए गए हैं। सीलिंग से लेकर फ्लोरिंग तक सब कुछ व्हाइट लुक में रखा गया है। निया का बेडरूम भी बेहद खूबसूरत है। यहां व्हाइट कलर के पर्दे लगाए गए हैं। साथ ही दीवार पर बड़ी एलईडी टीवी भी लगी है। निया ने अपने बेडरूम में एक स्टाइलिश कुर्सी भी रखी है।

रात के समय इस कमरे के बाहर का नजारा बेहद दिलकश दिखता है। Nia Sharma ने अपने घर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया है। निया अक्सर यहां खड़े होकर मिरर सेल्फी लेती नजर आती हैं। बता दें कि निया ने साल 2021 में ही मुंबई में अपना घर खरीदा था। तब उन्होंने गृहप्रवेश की तस्वीरें भी शेयर की थीं। निया ने अपने घर का नाम Nia Sharma निवास रखा है। तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि उन्होंने अपने सपनों के घर को काफी मेहनत से सजाया है।

गौरतलब है कि Nia Sharma का असली नाम नेहा शर्मा है। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर कर फैन्स को अपडेट करती रहती हैं।

2010 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली निया को असली पहचान शो एक हजारों में मेरी बहना है से मिली थी। हाल ही में निया शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में 14 साल पूरे किए हैं और इसका जश्न एक्ट्रेस ने खास अंदाज में मनाया। तो आप Nia Sharma के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut इस साल में लेंगी सात फेरे 38 की BJP सांसद का कौन होगा दूल्हा ?

Leave a Comment