Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala ने की सगाई,ससुर Nagarjuna ने किया बहू का स्वागत।

नागार्जुन ने अपनी बहू का स्वागत किया, Naga Chaitanya ने अपनी शादी और तलाक के 3 साल बाद एक खास तारीख पर सगाई की और अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

Naga Chaitanya और सोभिता धूलि ने की सगाई, खास तारीख और खास समय पर बंधे परिणय सूत्र में, ससुर नागार्जुन ने परिवार में नई बहू का किया स्वागत, खुशियों में डूबा नजर आया नवविवाहित जोड़ा। तो चलिए Nagarjuna के बेटे बहु के इस खास तारीख के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन की ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

साउथ एक्टर Naga Chaitanya ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई।

साउथ सुपरस्टार Naga Chaitanya तलाक के 3 साल बाद फिर से शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड शोभिता को Naga Chaitanya आज अपनी मंगेतर बनाने जा रहे हैं। सगाई के बंधन में बंध गए हैं नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला परिवार के बड़े और Naga Chaitanya के पिता मेगास्टार नागा अर्जुन ने खुद एक पोस्ट शेयर करके जमाने को यह खुशखबरी सुनाई है। इसके साथ ही नागार्जुन ने सगाई के बंधन में बंधे नए नवेली जोड़ी की झलक भी फैंस को दिखाई है।

नागार्जुन ने अपनी बहू के स्वागत में तस्वीरें शेयर करते हुए यह लिखा।

3 साल पहले अपने बेटे के तलाक से दिल टूटने वाले नागार्जुन ने अब अपनी नई बहू शोभिता का खुले दिल से स्वागत किया है। शोभिता का परिवार में स्वागत करते हुए नागार्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई। हम अपने परिवार में शोभिता का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। जोड़े को बधाई। मैं उनके लिए जीवन भर प्यार और खुशी की कामना करता हूं। भगवान उनका भला करे। 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत”

नागा अर्जुन ने अपने बेटे की सगाई के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में नागार्जुन बेटे नागा चैतन्य और होने वाली बहू सोभिता के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान दिखाई दे रही है, जो उनके दिल में खुशी को भी बयां कर रही है। जबकि दूसरी तस्वीर नागा चैतन्य और सोभिता की है।

सोभिता नागा के हाथ में हाथ और उनके कंधे पर सिर रखे बैठी हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी सगाई के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। नागा चैतन्य ने जहां सफेद कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं सोभिता ने अपने इस खास दिन के लिए पीच कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। बालों में मैचिंग फ्लोरल गजरा, लाइट मेकअप और स्लीक गोल्ड ज्वैलरी पहने सोभिता काफी खुश नजर आ रही हैं।

Naga Chaitanya की पहली शादी।

फैंस कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि सगाई के बाद ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। आपको बता दें कि 37 साल के नागा चैतन्य दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं, वहीं 32 साल की शोभिता की ये पहली शादी है। जानकारी के लिए बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। दोनों ने 7 अक्टूबर 2017 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

खास बात ये रही कि दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। इस शादी पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। साल 2021 में Naga Chaitanya और सामंथा ने अलग होने का ऐलान किया था। तलाक के बाद सामंथा अभी भी सिंगल हैं, वहीं अब Naga Chaitanya शोभिता से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। तो आपको यह खबर कैसी लगी और इस खबर के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday Hardik Pandya को नहीं बल्कि Walker Blanco को डेट कर रही हैं।

Leave a Comment