Mohsin Khan हुए इस बीमारी का शिकार

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के मशहूर एक्टर Mohsin Khan एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो गए हैं। वो बीमारी क्या है? आगे बतातें हैं।

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर मोहसिन खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से भी घर-घर में पहचान बनाई है, जिसे आज तक कोई मिटा नहीं पाया है। अभी मोहसिन खान की जो खबर है वह उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है मोहसिन खान एक बहुत ही खतरनाक बिमारी के शिकार हो चुके हैं। तो चलिए इस Mohsin Khan के इस गंभीर बीमारी के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी तमाम ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Mohsin Khan ने अपनी बीमारी के बारे में बताया।

हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, इतना ही नहीं वो एक गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं। Mohsin Khan ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोहिरा का किरदार निभाया था, इस शो में लोगों को मोहसिन और शिवांगी जोशी की जोड़ी काफी पसंद आई थी, लेकिन शो से ब्रेक लेने के बाद Mohsin Khan कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए। अब एक्टर ने शो से ब्रेक लेने के पीछे की वजह का खुलासा किया है, ये वजह ऐसी है जिसे जानकर आप चौंक सकते हैं।

पिंकविला से बात करते हुए Mohsin Khan ने बताया कि उन्होंने सेहत के चलते टीवी शो से ब्रेक लिया था, उन्होंने कहा कि उन्होंने डेढ़ साल का ब्रेक लेने का फैसला किया था लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया क्योंकि उन्हें फैटी लिवर था। यहां तक ​​कि उन्हें पिछले साल हल्का हार्ट अटैक भी आया था, एक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया और जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो वे कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

टीवी एक्टर आगे बताते हैं कि उन्होंने इसके लिए दो-तीन अस्पताल बदले लेकिन अब सब बहुत अच्छा है, अब वे ठीक हैं। यहां सब कुछ नींद के पैटर्न में गड़बड़ी के कारण हुआ और फैटी लिवर उन लोगों को भी होता है जो शराब नहीं पीते हैं। आपको बता दें कि मोहसिन खान आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे।

इसके बाद वे सिर्फ म्यूजिक वीडियो में ही नजर आए, मोहसिन खान ने कुछ और बातें भी बताईं। मोहसिन ने बताया कि वे नॉनवेजिटेरियन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का शिकार हो गए थे, बिना शराब पिए भी ऐसा हो जाता है फैटी लिवर इसलिए हमेशा अपनी नींद और सही खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

आपको बता दें कि Mohsin Khan को पॉपुलर रियलिटी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान मिली थी जिसमें वो कार्तिक गोयनका का किरदार निभा रहे थे। इसके अलावा मोहसिन खान मेरी आश की तुमसे ही निशा और उसके कजिन्स, लव बाय चांस और प्यार तूने क्या किया जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

शिवांगी जोशी के साथ Mohsin Khan का रिलेशनशिप भी काफी सुर्खियों में रहा था, लोगों का मानना ​​था कि Mohsin Khan और शिवांगी जोशी के बीच अफेयर चल रहा है लेकिन बाद में दोनों ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं। इससे पहले शिवांगी जोशी का नाम कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ा था। तो आप इस खबर के बारे में क्या कहना चाहते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Day 7 Box Office Collection

Leave a Comment