Manisha Koirala को जल्दबाजी में शादी करने का अफसोस, 6 महीने में ही पति को बता दिया था दुश्मन।

Manisha Koirala का कई लोगों के साथ अफेयर रहा और फिर उन्होंने एक नेपाली लड़के से शादी कर ली लेकिन 6 महीने बाद ही उन्होंने अपने पति को अपना दुश्मन बताया।

Manisha Koirala ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने बहुत जल्दबाजी में शादी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि 6 महीने के अंदर ही उन्हें लगने लगा था कि यह शादी नहीं बल्कि नर्क है। चलिए आपको मनीषा कोइराला के बारे में आगे बतातें हैं और मनोरंजन से जुडी सभी अपडेट को पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Manisha Koirala को जल्दबाजी में शादी करने का हुआ अफ़सोस।

जी हां, कुछ दिनों पहले Manisha Koirala शो हीरा मंडी में नजर आई थीं और मलिका जान के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। उसके बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि उनकी शादी एक बहुत बड़ी गलती थी, उन्होंने बिना सोचे समझे शादी कर ली थी।

Manisha Koirala अब 54 साल की हो चुकी हैं, वो सिंगल हैं और कई बार उन्हें लगता है कि लाइफ में कोई उनके साथ होना चाहिए। हालांकि कई बार वो कहती हैं कि अब मैं इतनी बड़ी हो गई हूं कि जानती हूं कि शायद मेरी लाइफ में कोई और नहीं आ सकता। कई बार वो ये भी कहती हैं कि अगर मुझे कोई ऐसा मिले जिसके साथ मुझे लगे कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी आराम से बिता सकती हूं तो वो इस बारे में भी विचार करेंगी।

चलिए आपको बताते हैं कि Manisha Koirala ने अपनी शादी को अपनी सबसे बड़ी गलती क्यों कहा। उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि शादी के छह महीने के अंदर ही मुझे पता चल गया था कि ये नर्क जैसी जिंदगी है। इन सारी बातों का खुलासा हम यहां करेंगे। जी हां, मनीषा कोइराला की शादी 19 जून 2010 को हुई थी और ये एक पारंपरिक नेपाली शादी थी। उनके पति सम्राट दहल नेपाल के एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने शादी कर ली और ये शादी पूरी तरह से नेपाली थी।

Manisha Koirala की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद शादी के 6 महीने बाद ही मनीषा को लगने लगा कि ये शादी उनके लिए बहुत बड़ी गलती थी। शादी के 6 महीने बाद ही एक दिन उन्हें लगा कि मनीषा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कत है और ये बात सच निकली। साल 2012 आते-आते उन्होंने अपने पति सम्राट दहल से तलाक ले लिया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

Manisha Koirala ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि हां, उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली और ये उनकी जिंदगी की बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर आपका रिश्ता खराब है तो अलग हो जाना ही बेहतर है, मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है. मैं शादी करना चाहती थी और इसमें जल्दबाजी करना मेरी गलती थी इसलिए मैं इसकी जिम्मेदारी खुद लेती हूं।

फिर बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं शादी जैसी चीज के लिए नहीं बनी हूं. ये दूसरे की गलती नहीं है, सारी गलती मेरी है। तो हां, Manisha Koirala ने अपनी शादी को एक गलती कहा, शादी के छह महीने बाद ही उन्हें लगने लगा था कि उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली है और वो और सम्राट एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं।

आपको बता दें कि उनके पति उनसे छोटे थे और वो चाहते थे कि मनीषा उनके साथ नेपाल में अच्छी जिंदगी जिएं, लेकिन Manisha Koirala एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वो एडजस्ट नहीं कर पाईं और इसलिए ये शादी छह महीने में ही खत्म हो गई। छह महीने बाद ही दोनों अलग रहने लगे और साल 2012 में Manisha Koirala ने अपने पति से तलाक ले लिया।

मनीषा कोइराला एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ अफेयर रहा है। सबसे पहले उन्होंने विवेक मुशरान के साथ फिल्म सौदागर में काम किया था और उसी फिल्म के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ था। बाद में दोनों ने कुछ और फिल्मों में काम किया और फिर ये रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं उनका नाना पाटेकर के साथ भी अफेयर रहा था।

फिल्म खामोशी में नाना पाटेकर ने Manisha Koirala के पिता का रोल प्ले किया था और इसी फिल्म के सेट पर वो नाना पाटेकर के करीब आईं। उनका नाम डीजे हुसैन के साथ जुड़ा था। उनका नाम नाइजीरियन बिजनेसमैन सेसिल एंथनी के साथ जुड़ा था। उन्होंने आर्यन बैद नाम के एक्टर को भी डेट किया था। उन्होंने प्रशांत चौधरी को डेट किया था। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय के साथ भी देखा गया था। उनके लगभग 12 अफेयर रहे और बॉलीवुड में उनकी जिंदगी काफी विवादित रही।

साल 2012 में एक तरफ Manisha Koirala का अपने पति से तलाक हुआ तो दूसरी तरफ वो कैंसर से पीड़ित हो गईं। उन्हें ओवेरियन कैंसर था और वो इसके इलाज के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। वो करीब पांच-छह साल तक कैंसर से लड़ती रहीं और आखिरकार वो कैंसर मुक्त हो गईं। उसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। वो आध्यात्म की ओर मुड़ गईं। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सेशन लेना शुरू कर दिया। वो यात्रा करने लगीं।

कैंसर के बाद Manisha Koirala को जीवन की कीमत समझ में आई। अब वो काम करती हैं। वो फिल्मों में कम काम करती हैं लेकिन अपनी ज़िंदगी खुलकर जी रही हैं। वो खूब यात्रा करती हैं। वो अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी कर रही हैं और सबसे ज़्यादा वो अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। आपको यह content पढ़कर कैसा लगा, और आप Manisha Koirala के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Antilia: Radhika-Anant Ambani ने Ganesh Visarjan में जमकर किया डांस।

Leave a Comment