Janhvi Kapoor बॉलीवुड की मशहूर खूबसूरत अभिनेत्री हैं। एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप और पहली बार दिल टूटने के बारे में बात की।
बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। अपने खास इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उनका दिल सिर्फ एक बार ही टूटा है लेकिन वो बहुत खुशकिस्मत हैं कि वो शख्स उनकी जिंदगी में वापस आया और उसने उन्हें दिल टूटने के दर्द से भी बाहर निकाला। Janhvi Kapoor कहती हैं कि मैंने असल जिंदगी में सिर्फ एक बार ही दिल टूटने का अनुभव किया है, लेकिन वो शख्स वापस आया और मेरे दिल को जोड़ दिया, तो सब अच्छा था। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी हर खबर को पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।
जान्हवी कपूर ने इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में सबको बताया।
क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब जान्हवी मानसिक रूप से पूरी तरह से टूट चुकी थीं, फिर उस समय उनका ख्याल किसने रखा? इस बात का खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। Janhvi Kapoor ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बहुत ही टेढ़ी बात बताई कि कैसे उनका ब्रेकअप हुआ और उसी शख्स ने वापस आकर उनका ख्याल रखा। Janhvi Kapoor श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं लेकिन इस समय वह बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बवाल, धड़क, मिस्टर एंड मिसेज माही, रूही और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में काम किया है जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
अब Janhvi Kapoor ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उनका ब्रेकअप कैसे हुआ और कैसे वो ब्रेकअप पैचअप में बदल गया और कैसे वो खुद को संभाल पाईं। जान्हवी इस समय अपने रूममेट शिखर पहाड़िया को लेकर सुर्खियों में हैं। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया अंबानी परिवार की शादी में साथ नजर आए थे।
एक इंटरव्यू के दौरान Janhvi Kapoor ने बताया था कि जिस इंसान ने उनका दिल तोड़ा था, उसने ही उसे दोबारा जोड़ा भी। भले ही जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया का नाम नहीं लिया, लेकिन ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वो उन्हीं के बारे में बात कर रही थीं। साफ है कि शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर की जिंदगी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने और भी कई बातों पर बात की जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। हाल ही में हॉल्टरफ्लाई से बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि वह सिर्फ एक बार दिल टूटने से गुजरी हैं लेकिन वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उसी इंसान ने उन्हें वापस लाकर बचाया। इस इंटरव्यू में आगे बात करते हुए उन्होंने पीएमएस यानी पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि पीरियड्स के शुरुआती सालों में अक्सर उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाता था जिसकी वजह से शुरुआती कुछ महीनों तक तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं होता था, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें भी इसकी आदत हो गई और वह बस हां ठीक है में जवाब दे देते थे।
Janhvi Kapoor ने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर माफी मांगने के लिए उसी व्यक्ति के पास लौटती थीं। उन्होंने कहा, “दो दिन बाद मैं रोते हुए और सॉरी कहने के लिए उसके पास वापस जाती थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा था। यह बहुत ज़्यादा था।” जान्हवी कपूर की लव लाइफ़ की बात करें तो एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पब्लिकली एक साथ स्पॉट किया जाता है।
जान्हवी कपूर मूवी।
Janhvi Kapoor आने वाली फिल्म उलझ में गुलशन देवैया रोशन, मैथ्यू आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तेलंग मयांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी। यह थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसे विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है और अमृता पांडे इसे को-प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा Janhvi Kapoor साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में भी नजर आएंगी।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि Janhvi Kapoor आने वाली फिल्म में कितना कमाल दिखा पाती हैं और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी होती है। तो आपको यह खबर कैसी लगी और जान्हवी कपूर के इस लव स्टोरी के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan ने अपनी फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया स्ट्रगलर।