Deepika Padukone Pregnancy Big News: रणवीर सिंह की गैरमौजूदगी में प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की देखभाल करने पहुंचीं उनकी मां।

प्रेग्नेंट Deepika Padukone अपनी मां और बहन के साथ डिनर पर गईं, ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में दीपिका क्यूट दिखीं, उनका बेबी बंप भी दिखा और उनके चेहरे पर ग्लो भी दिख रहा है।

प्रेगनेंट Deepika Padukone अपनी मां और बहन के साथ डिनर पर गईं, और उन्होंने ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। रणवीर अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अकेले अंबानी की क्रूज बैश में शामिल हुए, तो प्रेगनेंट बेटी की देखभाल करने पहुंची मां उजाला जी हां, जल्द ही मां बनने वाली Deepika Padukone के लिए शुक्रवार की रात आउटिंग नाइट थी, दीपिका पादुकोण मां उजाला पादुकोण और बचपन की दोस्तों के साथ डिनर पर गईं। तो चलिए प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण के बारे में आगे जानते हैं, ऐसे ही बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरों को जानने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

प्रेगनेंट पत्नी को छोड़ अंबानी के फंक्शन में पहुंचे रणवीर सिंह।

अब रणवीर मुंबई में मौजूद नहीं हैं, रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मेहमान बनकर इटली से साउथ फ्रांस की समुद्री यात्रा पर हैं, जहां अंबानी अपने सभी वीवीआईपी मेहमानों के साथ एक लग्जरी क्रूज पर अनंत राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन का मजा उठा रहे हैं। वहीं जैसे ही अंबानी के फंक्शन से रणवीर की इनसाइड तस्वीर सामने आई, तो फैंस को Deepika Padukone की चिंता होने लगी, आखिर रणवीर अपनी पांच महीना प्रेगनेंट पत्नी दीपिका को मुंबई में छोड़कर अंबानी संघ पार्टी में शामिल होने गए हैं, फैंस को चिंता होने लगी कि इस वक्त प्रेग्नेंट दीपिका का ख्याल कौन रख रहा होगा।

रणवीर सिंह के गैरमौजूदगी में दीपिका को अपनी माँ का साथ मिला।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की गैरमौजूदगी में Deepika Padukone को उनकी मां उजाला पादुकोण का सपोर्ट मिला है। बीती रात Deepika Padukone को मुंबई में अपनी मां और करीबी दोस्तों के साथ टाइम बिताते हुए स्पॉट किया गया। दरअसल, वह डिनर के लिए फ्राइडे को रेस्टोरेंट गई थीं। डिनर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त जल्द ही मां बनने वाली दीपिका को पैपराज़ी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। दीपिका के पीछे-पीछे उनकी मां उजाला पादुकोण भी नजर आईं, वहीं हमने दीपिका की खास दोस्त मालविका और निखिल को भी उनके साथ जाते हुए देखा।

डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक बॉडी कॉर्न ड्रेस पहने दीपिका अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। पैपराज़ी की भीड़ से निकलते वक्त Deepika Padukone अपने बेबी बंप को संभालते हुए सावधानी से चल रही थीं। Deepika Padukone के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था।

दीपिका पादुकोण अपनी मां और बहन के साथ पार्टी करने गईं।

Deepika Padukone अपनी मां और बहन के साथ डिनर करने गई थीं, और काफी खुश नजर आईं। अब दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की कमेंट कर रहे हैं। किसी ने दीपिका के बेबी बंप को देखकर खुशी जताई है, तो किसी का ध्यान उनके चेहरे पर छाए प्रेगनेंसी ग्लो खिंचा रहा है, वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दीपिका पर चाइल्ड लेबर का आरोप लगा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो देख यूजर्स ने किए कमेंट।

Deepika Padukone के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि “मां तो मां होती है,जो हमेशा अपनी बेटी के लिए मौजूद रहती है.” दूसरे यूजर ने लिखा कि “रणवीर नहीं है तो क्या हुआ, दीपिका के पास तो मां है.” एक और यूजर ने लिखा “इसीलिए तो कहा जाता है कि मां जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता.” हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस वीडियो को देखने के बाद अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल Deepika Padukone की केयरटेकर को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस पर बाल मजदूरी का आरोप लगा रहे हैं। दीपिका का हैंडबैग पकड़कर उनके साथ चल रही केयरटेकर की उम्र 18 साल से कम लग रही है, जिसके बाद लोग एक्ट्रेस पर बाल मजदूरी का आरोप लगा रहे हैं। तो इसे पढ़ कर पूरी खबर जान आप दीपिका पादुकोण के बारे में क्या कहना चाहते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Kota Factory Season 3 Trailer

Leave a Comment