महीनों बाद भारत आईं Anushka Sharma, दोनों बच्चे नहीं दिखे, Virat Kohli भी दिखे गायब!

बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma महीनों बाद भारत आईं, उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया, उनके दोनों बच्चे और उनके पति Virat Kohli भी उनके साथ नहीं दिखे।

पांच महीने बाद भारत आईं Anushka Sharma लंबे समय बाद लंदन से भारत लौटीं बच्चे अकाय और वामिका साथ में नहीं दिखे मिसेज कोहली मां बनने के बाद बदली-बदली सी दिखीं तो आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अब एक्ट्रेस पांच महीने बाद लंदन से भारत लौट आई हैं। चलिए आपको इस खबर के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी तमाम ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Anushka Sharma भारत आईं।

जी हां, बुधवार की सुबह Anushka Sharma के फैन्स के लिए खूबसूरत सुबह साबित हुई। अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया। एयरपोर्ट पर मिसेज कोहली ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट की गईं। Anushka Sharma बिना मेकअप लुक में बालों में बन और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए नजर आईं।

उन्हें देखते ही पैपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में अनुष्का ने न सिर्फ मुस्कुराते हुए उन्हें मैसेज दिया बल्कि रिप्लाई भी किया। अनुष्का के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वो अपने देश आकर कितनी खुश हैं। ऐसा ही हाल उनके फैन्स का भी है। आखिर लंबे समय बाद पैपराजी और फैन्स अनुष्का को अपने देश में देखने को मिले।

हालांकि इस मौके पर Anushka Sharma के दोनों बच्चे वामिका और अकाय उनके साथ नजर नहीं आए और न ही उनके पति विराट कोहली यहां नजर आए। अनुष्का को मुंबई वापस लौटता देख फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं देने में पीछे नहीं रहे। लोगों ने एक्ट्रेस के लुक पर भी कमेंट किए हैं।

एक शख्स ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, मेरा मतलब है कि वो वाकई यहां हैं, तो दूसरे ने कमेंट किया कि उनका लुक बदला हुआ नहीं लग रहा, तो एक और ने लिखा कि वो सिर्फ अपने इवेंट के लिए आई हैं, देखते हैं, वो कल वापस चली जाएंगी। एक फैन ने कहा कि वो इतने दिनों बाद इंडिया वापस लौटी हैं, उन्हें अपने फैन्स की चिंता नहीं है। बता दें कि अनुष्का ने कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी थी कि वो मुंबई में अपने फैन्स से मिलने जा रही हैं।

21 अगस्त को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्रैंड का क्लिप शेयर किया था। इस प्रमोशनल वीडियो में हेल्दी फूड और स्नैक्स ब्रैंड ने एक कॉन्टेस्ट का ऐलान किया था, अब यह इवेंट मुंबई में होगा, जिसमें हिस्सा लेने के लिए Anushka Sharma खुद भारत आई हैं। अनुष्का और विराट की बात करें तो पिछले काफी समय से ये खबर सुर्खियों में है कि अनुष्का विराट अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ यूके में सेटल हो रही हैं, पिछले कुछ महीनों में इस कपल को लंदन में देखा गया है।

अनुष्का ने फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया था ,उसके बाद एक्ट्रेस एक बार भारत आई थीं और तब उन्होंने अकाय का चेहरा सिर्फ ऐप्स को दिखाया था, उन्होंने मीडिया को अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए मिठाई भी भेजी थी।

गौरतलब है कि विराट और Anushka Sharma की एक यूके बेस्ड कंपनी मैजिक लैम पेंट भी है जो एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कंपनी है। इसकी शुरुआत 1 अगस्त 2022 को हुई थी, जिसके बाद यह कंफर्म हो गया था कि अब विराट और Anushka Sharma लंदन शिफ्ट हो रहे हैं। हालांकि, अब जब अनुष्का भारत आ चुकी हैं तो फैन्स के लिए उन्हें अपने देश में देखना किसी खास ट्रीट से कम नहीं होगा। आप Anushka Sharma के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha का बिका घर तो भाई Luv Sinha ने कसा तंज।

Leave a Comment