Aishwarya Rai Bachchan लंबे समय बाद ससुराल पहुंची।

विश्व सुंदरी और अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अब ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंच गई हैं।

Aishwarya Rai Bachchan लंबे समय बाद अपने ससुराल पहुंचीं। बच्चन बहु जलसा में सात महीने बाद नजर आईं। बेटी आराध्या अपने दादा-दादी के घर पहुंचीं। अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों के बीच ऐश को ससुराल में देखकर लोग चौंक गए। देखा जाए तो Aishwarya Rai Bachchan इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। लगता है उनकी शादीशुदा जिंदगी पर किसी की बुरी नजर लग गई है। आए दिन उनके और अभिषेक बच्चन को लेकर खबरें छपती रहती हैं। तो चलिए इस खबर के बारे में आगे बतातें हैं और ऐसे ही मनोरंजन से जुडी तमाम ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Aishwarya Rai Bachchan अपनी बेटी के साथ ससुराल जलसा पहुंचीं।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Aishwarya Rai Bachchan और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में खटास आ गई है। ऐश्वर्या अपने ससुराल जलसा को छोड़कर अपनी मां वृंदा कैट के साथ रहने के लिए अपने मायके चली गई हैं। ऐश्वर्या ने अंबानी की शादी में बच्चन परिवार से अलग होकर ये जगजाहिर कर दिया था कि उनका अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। लेकिन काफी समय बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ससुराल में नजर आईं। सोमवार दोपहर बच्चन बहू अपनी कार से जलसा पहुंचीं।

इस दौरान वे ग्रीन कलर के आउटफिट में खुले बाल और सनग्लासेज में नजर आईं। एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आईं। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी अपने नाना-नानी के घर पहुंचीं। इस दौरान आराध्या अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आईं। व्हाइट हेयर बैंड के साथ वे काफी क्यूट लग रही थीं।

कहा जा रहा है कि Aishwarya Rai Bachchan के बच्चन परिवार से रिश्ते बेहतर हुए हैं, इसीलिए वो अपने ससुराल आई हैं। यह भी संभव है कि आराध्या ने अपने स्कूल में कुछ हासिल किया हो और वो उसे अपने दादा-दादी को दिखाने आई हों। बता दें कि इससे पहले मार्च के महीने में ऐश्वर्या जलसा में नजर आई थीं।

वो होलिका दहन के मौके पर अपनी बेटी आराध्या के साथ वहां पहुंची थीं। उसके बाद से Aishwarya Rai Bachchan जलसा में नजर नहीं आईं। ऐश्वर्या पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने बच्चन परिवार से आराध्या बच्चन के साथ ज्वाइंट एंट्री की थी। पूरा परिवार एक साथ था और ऐश्वर्या और आराध्या अलग-अलग थीं। इसके बाद ऐश्वर्या और उनके ससुराल वालों के बीच अनबन की चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि बाद में एक इनसाइड फोटो आई जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक साथ बैठे नजर आए, लेकिन ससुराल वालों से उनकी दूरी सबको साफ नजर आई। इस अंबानी शादी के तुरंत बाद Aishwarya Rai Bachchan बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क चली गई थीं, ऐश्वर्या और आराध्या न्यूयॉर्क में 15 दिनों तक अकेली रहीं। उसके बाद भी अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई बातें हुईं, ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार अंबानी के जामनगर फंक्शन में ससुराल वालों के साथ देखा गया था।

कहा जा रहा है कि Aishwarya Rai Bachchan के अपने ससुराल वालों से रिश्ते पिछले एक साल से ठीक नहीं हैं। पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अपना प्रतीक्षा बंगला अपनी बेटी श्वेता के नाम कर दिया था। तब से ही कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार में महाभारत चल रही है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर Aishwarya Rai Bachchan ने एक क्रॉप्ड फैमिली तस्वीर शेयर की थी और कहा जा रहा है कि तभी से सास-बहू और ननद के बीच अनबन चल रही है। आप इस खबर के बारे में क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का नाम जुड़ने पर सांसद में भड़की थीं Jaya Bachchan, अब Kangana Ranaut ने साधा निशाना।

Leave a Comment