Shraddha Kapoor ने अपनी शादी की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है।

Shraddha Kapoor बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। यह खबर काफी समय से चर्चा में है लेकिन अब खुद श्रद्धा कपूर ने इस बात का ऐलान कर दिया है।

क्या शत्रुघ्न सिन्हा के बाद शक्ति कपूर के घर भी शादी की शहनाई बजेगी? क्या सोनाक्षी सिन्हा के बाद Shraddha Kapoor की भी शादी की शहनाई बजेगी? Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल? क्या शक्ति कपूर बनने जा रहे हैं राहुल मोदी के ससुर? इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध रही हैं।

आलिया, कैटरीना, कियारा, परिणीति और रकुल समेत कई अभिनेत्रियां सात फेरे ले चुकी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी 23 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है और अब श्रद्धा ने भी शादी करने का मन बना लिया है। तो चलिए मैं आपको श्रद्धा कपूर की शादी के इस खबर के बारे में आगे बताती हूँ और ऐसे ही मनोरंजन की ख़बरें पढ़ने के लिए TezKhabar24x7 के साथ जुड़े रहें।

Shraddha Kapoor Wedding

इसी बीच अब खबर आ रही है कि Shraddha Kapoor ने भी शादी करने का मन बना लिया है। 37 साल की उम्र में श्रद्धा कपूर अब ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ सात फेरे लेना चाहती हैं। श्रद्धा ने अपनी स्टोरी के जरिए राहुल मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है और इसी के साथ उनकी शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है।

Shraddha Kapoor द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर एक सेल्फी है जिसमें श्रद्धा कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं वहीं राहुल मोदी ने अजीब सा चेहरा बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने राहुल मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रख ले दिल लेकिन मेरी नींद लौटा दे यार”। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म “इश्क” का गाना “नींद चुराई मेरी” भी प्ले किया है।

Shraddha Kapoor की इस तस्वीर को देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि शक्ति कपूर की बेटी भी शादी के मूड में हैं और लोग लिख रहे हैं कि सोनाक्षी के बाद अब श्रद्धा दुल्हन बनेंगी। वैसे भी बॉलीवुड में श्रद्धा के साथ वाली सभी अभिनेत्रियां शादी कर चुकी हैं और अब श्रद्धा के फैंस चाहते हैं कि बॉलीवुड की स्त्री को भी शादी कर लेनी चाहिए। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेडिशनल ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और पूछा था कि क्या उन्हें शादी कर लेनी चाहिए, इसके बाद से ही श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगीं. लोग कहने लगे कि शक्ति कपूर अब ससुर बनने वाले हैं।

आपको बता दें कि Shraddha Kapoor और राहुल मोदी पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में हैं। इनका अफेयर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट से शुरू हुआ था। राहुल मोदी इस फिल्म के राइटर थे। इसी साल मार्च में श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अंबानी के फंक्शन में पहुंची थीं। और तब भी ये अफवाह उड़ी थी कि श्रद्धा और राहुल के बीच गहरा रिश्ता बन गया है। इसके अलावा ये कपल अक्सर डिनर डेट पर साथ नजर आता है।

बता दें कि Shraddha Kapoor अपने बॉयफ्रेंड से 3 साल बड़ी हैं। राहुल मोदी कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने फिल्म मेकर लवर रंजन के साथ मिलकर प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बनाई हैं।

आपको बता दें कि राहुल मोदी से पहले भी Shraddha Kapoor चार मशहूर लोगों को डेट कर चुकी हैं। जब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं तो उनका नाम मशहूर डायमंड ब्रांड टीबी जोहरात के मालिक बानरा जावेरी से जुड़ा था। श्रद्धा कपूर को दूसरी बार आदित्य रॉय कपूर से प्यार हुआ। ये बातें साल 2013 की हैं जब फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ, हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।

आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के बाद Shraddha Kapoor की जिंदगी में एक्टर डायरेक्टर फरहान अख्तर आए। साल 2016 में दोनों की प्रेम कहानी अपने चरम पर थी, लेकिन शक्ति कपूर को कोई भी रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने इनका ब्रेकअप करा दिया। फरहान अख्तर के बाद श्रद्धा कपूर का नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा से भी जुड़ा। दोनों 4 साल तक मजबूत रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में ये रिश्ता भी खत्म हो गया, और अब फाइनली Shraddha Kapoor राहुल कपूर से शादी रचाने वाली हैं। तो आपको Shraddha Kapoor और राहुल मोदी की जोड़ी कैसी लगी, और इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें: Hina Khan Breast Cancer: हिना खान की सर्जरी शुरू हो गई है, उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Leave a Comment