ईशा अंबानी ने मेट गाला में दिखाए जलवे, पहना फूलों और तितलियों से बना गाउन, जिसे बनाने में लगे 10,000 घंटे।

Met Gala 2024 में ईशा अंबानी ने अपने गॉर्जियस लुक से सबको इम्प्रेस कर दिया है, वे इस इवेंट में गोल्डन शिमरी गाउन में नजर आईं, जिसे बनाने में 10000 घंटे लगे।

बिजनेस वुमन और मुकेश अंबानी की बेटी Isha Ambani इस साल मेट गाला 2024 का हिस्सा हैं। इस रेड कार्पेट शो में ईशा अंबानी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। ईशा के लुक में उनकी शानदार खूबसूरती झलक रही थी। ईशा अंबानी इस साल की थीम और ड्रेस कोड के हिसाब से तैयार नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चलिए अब आगे बढ़ते हैं, ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट पढ़ने के लिए जुड़े रहें Tezkhabar24x7 के साथ।

ईशा अंबानी की गोल्डन फ्लोरल गाउन।

Isha Ambani ने गोल्डन फ्लोरल गाउन पहना है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी गोल्ड एक्सेसरीज पहनी हैं। इतना ही नहीं ईशा अंबानी का स्टाइल और अंदाज इस पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहा है। उनका यह लुक भारतीय शिल्पकारों की मेहनत को दर्शाता है। और इसे बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है।

ईशा अंबानी के गाउन बनाने में लगा समय।

आपको बता दें कि Isha Ambani के इस गाउन को अनीता शैफ और राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया है। अनीता शैफ ने ईशा के लुक की एक झलक भी दिखाई है। इस गाउन की खासियत बताते हुए अनीता ने लिखा, “हमारा समय का बगीचा”। ईशा ने भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया हाथ की कढ़ाई वाला साड़ी गाउन पहना है।

इस साल के मेट गाला थीम, द गार्डन ऑफ टाइम के लिए, राहुल और मैंने ईशा के लिए इस कस्टम लुक में प्रकृति के शानदार और प्रचुर जीवन चक्र को दर्शाने की योजना बनाई है, जिसे पूरा करने में 10,000 घंटे से ज्यादा का समय लगा है।” जी हां, Isha Ambani का यह मेट गाला लुक 10,000 घंटे में तैयार किया गया है।

ईशा अंबानी के लुक देख यूजर्स ने किए कमेंट।

वहीं Isha Ambani का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने Isha Ambani के लुक पर कमेंट करते हुए कहा, “क्लासी नहीं लग रही हो”. कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “पैसे की बर्बादी”, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “100 हॉर्स क्राफ्ट के साथ मेट के फर्श को साफ करना ही पॉइंट है”. एक यूजर ने लिखा, “इसे कहते हैं समय की बर्बादी”. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “अविश्वसनीय”, तो दूसरे ने लिखा, “लवली”, वहीं किसी ने उन्हें स्टनिंग बताया।

खैर, आप भी ईशा अंबानी का ये लुक देखिए और हमें कमेंट कर बताइए कि आपको Isha Ambani का ये लुक कैसा लगा।

यह भी पढ़े: Welcome To The Jungle Movie 2024 Review: इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है, यह फिल्म में हमें 25 बड़े स्टार नजर आने वाले हैं।

Leave a Comment